Google Play Store और Apple App Store से गायब हुआ Garena Free Fire क्या है कारण?

Garena Free Fire के प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से अचानक हट जाने की वजह से प्लेयर्स के बीच घबराहट का माहौल है।

Garena Free Fire Image

Garena Free Fire दुनिया के टॉप बैटल रोयाल मोबाइल गेम्स में से एक है। मगर हाल ही में यह गेम गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों जगह से गायब हो गया है। मौजूदा वक्त पर गेम का एनहैंस्ड वर्जन Free Fire MAX गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है, मगर एप्पल ऐप स्टोर से गेम का यह वर्जन भी हटा दिया गया है। Also Read – Garena Free Fire में आया रेयर बैकपैक, फ्री में पाने का आज पहला और आखिरी मौका

ऐप स्टोर से क्यों हटाया गया Garena Free Fire?


Garena Free Fire के प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से अचानक हट जाने की वजह से प्लेयर्स हैरान हैं। कई लोगों को डर है कि कहीं यह गेम भी सरकार ने पबजी मोबाइल की तरह बैन तो नहीं कर दिया। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि गेम डेवलपर ने फ्री फायर में कुछ सुधार करने के लिए इसे गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से हटाया हो। आप नीचे लगी हुई ट्वीट्स में लोगों के कमेंट देख सकते हैं।

Free Fire का कमेंट आना बाकी


Garena Free Fire ने अभी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर गेम के प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से हटाए जाने के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है। गेम की तरफ से कमेंट आते ही हम इस स्टोरी को अपडेट कर देंगे।

Garena Free Fire पिछले चार वर्षों से गेमिंग कम्युनिटी में काफी प्रसिद्व है। इस बैटल रॉयल को गूगल प्ले स्टोर पर 23 अगस्त 2017 को लॉन्च किया था। इसके आलावा डेवेल्पर्स ने फ्री फायर का अपडेट वर्जन गेमर्स को बेहतरीन फीचर्स और हाई लेवल के अनुभव साथ Free Fire Max प्रदान किया था।

क्या Free Fire (फ्री फायर) गेम को बैन कर दिया गया है?

दरअसल, वर्तमान में मतलब की 12 फरवरी 2022 को डेवेल्पर्स ने विश्व का सबसे पसंद किया जाने वाला बैटल रॉयल गेम मतलब की Free Fire को Google Play Store और Apple Store इन दोनों फेमस पलटफॉर्म से गेम को रिमूव कर दिया है। ये सुचना मिलने के बाद सभी फ्री फायर खेलने वाले गेमर्स काफी ज्यादा परेशान है। खैर, इस आर्टिकल में हम क्या Free Fire (फ्री फायर) गेम को बैन कर दिया गया है, बताने वाले हैं।

Leave a Comment

ગ્રુપમાં જોડાવા અહીં ક્લિક કરો